फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Diwali: कोहली ने फैन्स को दी दिवाली की शुभकामनाएं, ICC समेत दिग्गज क्रिकेटरों ने भी लोगों को दिया मैसेज

Mon, 24 Oct 2022 07:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने 160 रन का लक्ष्य 20 ओवर में हासिल कर लिया था। कोहली ने दिवाली से पहले फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया था।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा पत्नी रीवा और युजवेंद्र चहल पत्नी धनश्री के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरा देश दिवाली का त्योहार मना रहा है। इस मौके पर क्रिकेटर्स भी फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले विराट कोहली ने भी फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- आप सभी को दीपावली की बहुत बहुत बधाई। दीपों का पर्व आपके लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।
विज्ञापन

कोहली ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने 160 रन का लक्ष्य 20 ओवर में हासिल कर लिया था। कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाकर कोहली ने फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया।

वहीं, आईसीसी ने भी वीडियो पोस्ट कर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में रवि शास्त्री, इयान बिशप, सुनील गावस्कर, नासीर हुसैन, इयोन मॉर्गन, डेल स्टेन और कार्लोस ब्रेथवेल जैसे क्रिकेटर्स नजर आए। उन्होंने लोगों को टी20 वर्ल्ड कप के साथ त्योहार को एंजॉय करने को कहा। वीडियो यहां देखें-

वहीं, चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी इंस्टाग्राम पर पत्नी रीवा के साथ तस्वीर शेयर की है। जडेजा ने इस फोटो में शेरवानी पहन रखी है। उन्होंने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- सभी को हैप्पी दिवाली। जडेजा पिछले महीने एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। इस वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था।

टी20 वर्ल्ड कप खेलने गए स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने चहल के साथ तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा- इस दिवाली आपको प्यार, समृद्धि और ढेर सारी खुशियां मिले। धनश्री भी चहल के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोट की वजह से रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर होने वाले दीपक चाहर और उनकी पत्नी जया भारद्वाज ने साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- नमस्ते! एक भारतीय होने के नाते हम सभी की कुछ परंपराएं होती हैं, जो पीढ़ियों से चला आ रहा है और कुछ हम खुद बनाते हैं। हम भी परिवार के साथ इस त्योहार का पूरा आनंद ले रहे हैं। परंपराएं आपको एक साथ मजबूत महसूस कराती हैं। हम अपने फैमिली टाइम को एंजॉय कर रहे हैं और आपको भी यही शुभकामनाएं देते हैं। हमारे परिवार की ओर से आपको दीपावली की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने भी भारतीय फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। वॉर्नर के भारत में कई फैन्स हैं। वह पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। इस साल वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए हैं। वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ही एक तस्वीर को एडिट कर उसके चारों ओर दीया लगाया है। कैप्शन में वॉर्नर ने लिखा- भारत में मेरे सभी दोस्तों और प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं। आप सभी का आज का दिन शानदार रहे।
विज्ञापन

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- दिवाली के दौरान परिवार को एक साथ आते देखना कितना शानदार उत्सव है! चमकते दीयों, मुस्कान और स्वादिष्ट मिठाइयों को देखकर वास्तव में खुशी मिलती है। सभी को दीपावली कि शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें