फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीसरे वनडे से पहले डांस करते कैमरे में कैद हुए विराट कोहली, वीडियो देखकर हंस पड़ेंगे आप

Sun, 17 Jul 2022 06:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में भी विराट कोहली को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है और फैन्स उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। तीसरे वनडे से पहले कोहली प्रैक्टिस सेशन में मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
विराट कोहली डांस करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बैटर विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। नवंबर 2019 के बाद से विराट अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक नहीं लगा सके हैं। इस वजह से उन पर टीम से बाहर किए जाने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट का समर्थन किया है और कहा कि कुछ एक खराब प्रदर्शन का हवाला देकर इस दिग्गज बल्लेबाज की आलोचना करना उचित नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट अच्छे टच में दिख रहे थे और 16 रन की अपनी पारी में तीन चौके लगाए। हालांकि, डेविड विली की एक खराब गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे थे।
विज्ञापन

तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में भी विराट कोहली को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है और फैन्स उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। तीसरे वनडे से पहले कोहली प्रैक्टिस सेशन में मस्ती करते दिखे। वह कैमरे के सामने मजाकिया अंदाज में पोज बनाते दिखे। 

इतनी आलोचना के बावजूद कोहली खुद को सकारात्मक बनाए हुए हैं। तीसरे मैच से पहले शनिवार को कोहली ने दीवार पर बनी एक पंख की आकृति वाली तस्वीर साझा की थी। इस पर एक खास संदेश भी लिखा हुआ था। इसके जरिए विराट ने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। 
विज्ञापन

कोहली को कई देशों का समर्थन भी मिल रहा है। पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर कोहली का समर्थन कर चुके हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी ट्वीट कर कोहली की हिम्मत बढ़ाई थी। वहीं, शोएब अख्तर, ब्रेट ली, जोस बटलर, सुनील गावस्कर और केविन पीटरसन जैसे क्रिकेटर्स कोहली का समर्थन कर चुके हैं। वहीं, कपिल देव ने विराट को टी-20 टीम से बाहर करने की मांग की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें