टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि सचिन का यह 44वां जन्मदिन है। इस मौके पर सभी क्रिकेटरों ने उन्हें बर्थडे विश किया है तो भला विराट कोहली क्यों पीछे रहते।
कोहली ने ट्वीटर के जरिये उनको बर्थडे विश किया है,जिस ट्वीट को करीब चार हजार लोग रीट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पाजी, भगवान आपके जीवन में ढ़ेर सारी खुशियां भर दे। आप हमेशा मेरे क्रिकेट के हीरो रहोगे।'
Happy B'day Paaji 🙏😊. May God bless you with more happiness and peace in life. My cricket hero always. 👌🔝🔝 @sachin_rt pic.twitter.com/HGgrdFGv3x— Virat Kohli (@imVkohli) April 24, 2017
आपको बता दें कि विराट कोहली कई मौकों पर पहले भी कह चुके हैं कि सचिन तेंदुलकर बचपन से मेरे क्रिकेट जीवन के आदर्श हैं। उनके साथ क्रिकेट खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। इसके अलावा कई इवेंट में सचिन भी विराट की तारीफ करते हुए कह चुके हैं कि विराट कोहली मेरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सचिन के बर्थडे पर आरसीबी टीम ने खास आयोजन किया, इसमें विराट कोहली ने सचिन को गा कर बर्थडे विश किया।
Wish you a very Happy Birthday @sachin_rt from a few fans in Bengaluru. 😊 pic.twitter.com/lTjJFJg6Xs— Virat Kohli (@imVkohli) April 24, 2017