फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली के 15 साल पूरे, पोस्ट शेयर कर आभार जताया, RCB ने शेयर किया Video

Fri, 18 Aug 2023 10:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआती कुछ मैचों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले विराट ने धीरे-धीरे अपनी जगह टीम में पक्की की और 2011 विश्व कप जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने धीरे-धीरे अपने नाम क्रिकेट के कई सारे रिकॉर्ड दर्ज कर लिए।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : Royal Challengers Bangalore/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के शुक्रवार (18 अगस्त) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 15 साल पूरे हो गए। कोहली ने 2008 में आज ही के दिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। शुरुआती कुछ मैचों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले विराट ने धीरे-धीरे अपनी जगह टीम में पक्की की और 2011 विश्व कप जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने धीरे-धीरे अपने नाम क्रिकेट के कई सारे रिकॉर्ड दर्ज कर लिए। मौजूदा समय में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक हैं।
विज्ञापन


कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे होने पर उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने कई सारे पोस्ट किए। आरसीबी ने एक भावुक वीडियो भी शेयर किया। इसमें फ्रैंचाइजी ने कोहली की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, एक्स (ट्विटर) पर #15YearsOfKingKohli हैशटैग काफी ट्रेंड हुआ। विराट ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा- हमेशा आभारी रहूंगा।

 
शोएब अख्तर ने विराट कोहली की तारीफ की
शोएब अख्तर ने विराट कोहली की तारीफ की। उन्होंने 2022 टी20 विश्व में भारत-पाकिस्तान मैच को याद किया और कोहली के बारे में बात की। अख्तर ने कहा- वह मैच पूरी तरह से विराट कोहली के लिए था। क्रिकेट के देवता उसके लिए यह करना चाहते थे। वह सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे और भारत में लोगों की आलोचना का सामना कर रहे थे। यह कुछ ऐसा था कि भगवान उनसे कह रहे थे - यह तुम्हारा समय है। जाओ और फिर से राज करो। स्टेडियम में एक लाख लोग, भारत में 1.3 अरब लोग और पाकिस्तान में 30 करोड़ लोग समेट पूरी दुनिया की नजर उस मैच पर थी। मंच कोहली के लिए तैयार किया गया था। यह सबसे महान मंच था। जब आप हारिस राउफ पर लगाए गए दो छक्कों को जोड़ते हैं, तो उस मैच ने उन्हें फिर से क्रिकेट पर राज करने का मौका दिया। मुझे लगता है कि उस दिन हर चीज उनके लिए बनी थी और उनकी किस्मत में था। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू में ऐसा था प्रदर्शन
2008 में श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था और 22 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाए थे। उनके सलामी जोड़ीदार गौतम गंभीर उसी मैच में दो गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। भारतीय टीम मैच में सिर्फ 146 रन ही बना सकी और श्रीलंका आठ विकेट से विजयी रहा था। कोहली ने अपने चौथे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 54 रन की पारी खेली और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 

दूसरी बार विश्व कप जीत सकते हैं कोहली
कोहली जब 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम में थे, तब उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2019 में विश्व कप खेला, लेकिन सेमीफाइनल में हार गए थे। अब 2023 में उन्हें रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बड़े टूर्नामेंट में उतरने का मौका मिलेगा। वह दूसरी बार विश्व कप जीतने उतरेंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड
फॉर्मेट मैच रन औसत शतक अर्धशतक
टेस्ट 111 8676 49.29 29 29
वनडे 275 12898 57.32 46 65
टी20 115 4008 52.73 1 37
विज्ञापन

कोहली पर फैंस ने एक्स (ट्विटर) पर इस तरह प्यार लुटाया
 
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें