फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बुरी खबर, बचपन के कोच का निधन

Sat, 22 May 2021 02:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए एक बुरी खबर है। उनके बचपन के कोच सुरेश बत्रा का निधन हो गया है। वह 53 साल के थे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच सुरेश बत्रा का निधन हो गया है। 53 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी वरिष्ठ खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली ने ट्वीट के जरिए दी है। लोकपल्ली ने ट्वीट किया, 'विराट कोहली के बचपन के कोच सुरेश बत्रा गुरुवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 53 साल थी। बत्रा सुबह की पूजा करने के बाद अचानक ही गिर पड़े, जिसके बाद वो उठ नहीं सके।'

विज्ञापन


बता दें कि इस तस्वीर में सुरेश बत्रा धारीदार टी-शर्ट पहने हुए हैं। वहीं, विराट को बचपन के एक और कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि उन्होंने अपना छोटा भाई खो दिया है। वे उन्हें (सुरेश बत्रा) 1985 से ही जानते थे। दरअसल, भारतीय कप्तान विराट कोहली को बड़ा खिलाड़ी बनाने में राजकुमार शर्मा और सुरेश बत्रा का बहुत बड़ा योगदान है। इन दोनों की देखरेख में कोहली ने नौ साल क्रिकेट खेला है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें