फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी

Fri, 23 Apr 2021 08:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • विराट कोहली के आईपीएल में 6000 रन पूरे 
  • इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी 
  • राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 40वां अर्धशतक लगाया
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार चौथी जीत 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान बना दिया है। वह इस चर्चित टी-20 लीग में 6000 रन बनाने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की। 

विज्ञापन


विराट ने यह मुकाम 196 मैचों की 188वीं पारी में हासिल किया। कोहली अब तक आईपीएल में 40 अर्धशतक और पांच शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 38 की तो स्ट्राइक रेट 130 की रही है। उनके नाम पर 518 चौके और 204 छक्के भी दर्ज हैं। 
 


बात करें मैच की तो राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 47 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। यह विराट का इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा। राजस्थान के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 181 रनों की अटूट साझेदारी भी की। 
विज्ञापन


विराट और पडीक्कल की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। आरसीबी अभी तक इकलौती ऐसी टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें