फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी अनुष्का संग घर में कैद हुए विराट, VIDEO शेयर कर बताया देश coronavirus से कैसे लड़ेगा

Fri, 20 Mar 2020 02:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दुनियाभर में महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हिंदुस्तान पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित करते हुए खुद को covid-19 से दूर रखने के लिए सार्वजनिक जगह से दूर रहने की अपील की थी, जिसके बाद अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने जनहित में संयुक्त अपील जारी की है।

विज्ञापन

 

कोहली और अनुष्का ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर नागरिकों को घरों में रहने के लिए कहा है, कोहली ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि यह बेहद मुश्किल समय है। उन्होंने कहा, ‘मिल जुलकर ही इस समस्या से निपटा जा सकता है। खुद को एकांत में रखकर ही अपनी और दूसरों की सुरक्षा की जा सकती है। हम घर पर ही है और आप भी यही करिए।’

खबर लिखे जाने तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 245000 के करीब हो गई है, वहीं लगभग 10000 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 86000 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा जानें इटली में गई हैं। चीन में लगातार दूसरे दिन कोई घरेलू मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें