फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावस्कर के इस बयान से टीम इंडिया की रिकॉर्ड जीत पर उठा सवालिया निशान!

Mon, 14 Aug 2017 08:33 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
विज्ञापन
पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील मनोहर गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया से हारने वाली श्रीलंका की टीम के बारे में जो बयान दिया है उससे विराट कोहली की कप्तानी में मिली ऐतिहासिक जीत की चमक फीकी पड़ सकती है। गावस्कर ने श्रीलंका टीम के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इस समय श्रीलंका की टीम को कोई रणजी टीम भी हरा सकती है। सुनील गावस्कर की मानें तो इस समय श्रीलंका की टेस्ट टीम काफी कमजोर टीम है। 
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि सच कहूं तो इस समय श्रीलंका की टीम मेरी नजर में सबसे कमजोर टीम है। मेरे अनुसार इस समय श्रीलंका को कोई भी रणजी टीम भी आसानी से हरा सकती है। सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया मौजूदा दौर में विराट कोहली की लीडरशिप में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। लेकिन कोहली की टीम को अभी और बड़ी चुनौती से गुजरना होगा। सच कहूं तो भारतीय टीम का असली इम्तिहान तो अभी बाकी है। 

आकाश चोपड़ा ने भी श्रीलंका की टीम पर प्र‌तिक्रिया जताते हुए कहा कि दोनों टीम के बीच नो कान्टेस्ट क्रिकेट...
  No ConTEST Cricket. #SLvIND — Aakash Chopra (@cricketaakash) August 13, 2017

इसी तरह संजय मांजरेकर ने भी तीसरे टेस्ट के शुरू होने से पहले श्रीलंकाई टीम को लेकर प्रतिक्रिया जताई थी। उन्होंने भी टीम इंडिया के लिए तीसरे टेस्ट की राह काफी आसान बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  Venue for the 3rd Test-Kandy. India's opposition also a bit like that...Candy.😉 — Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) August 13, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें