कोहली और अनुष्का पहले से ही तीन साल की बेटी वामिका के माता-पिता हैं। वामिका के जन्म के बाद भी विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर नहीं डाली थी और अब अकाय में भी वह ऐसा ही कर रहे हैं। इस कपल ने सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें साझा करने के खिलाफ फैसला किया।
कोहली ने मंगलवार को अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम 'अकाय' रखा गया है। विराट ने इस पोस्ट में लिखा, "हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।" पूर्व भारतीय कप्तान की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है।