पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत में अब सुधार है। सोमवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें 'चक दे इंडिया' सॉन्ग पर नाचते देखा गया। बता दें कि, हाल ही में पूर्व बल्लेबाज को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यूरिन संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी। जांच के बाद उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के का पता चला था।