फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: रोहित-कोहली के अलावा इस साल इन खिलाड़ियों के घर गूंजी किलकारी, कई विदेशी भी लिस्ट में शामिल

Mon, 30 Dec 2024 09:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों के घर किलकारियां गूंजी। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। यहां हम उन्हीं के विषय में चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा-विराट कोहली-सरफराज खान - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 को खत्म होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कुछ घंटे बाद हम नए वर्ष का स्वागत करेंगे। इस साल क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों के घर किलकारियां गूंजी। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। यहां हम उन्हीं के विषय में चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : anushkasharma
विराट कोहली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनु्ष्का शर्मा ने फरवरी में एक बेटे को जन्म दिया था। दोनों ने अपने दूसरे बच्चे का नाम अकाय रखा। इसकी जानकारी किंग कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से दी थी। विराट और अनुष्का इससे पहले 2021 में एक क्यूट बेटी के माता-पिता बने थे, जिसका नाम वामिका है।

केन विलियम्सन अपनी पत्नी और बच्चे के साथ - फोटो : kane_s_w
केन विलियम्सन
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन भी इसी साल फरवरी में एक बार फिर पिता बने थे। उनकी पत्नी सारा रहीम ने एक बच्ची को जन्म दिया था। दोनों तीसरी बार माता-पिता बने। इससे पहले उनकी पत्नी ने एक बेटी और बेटे को जन्म दिया था।

शाहीन अफरीदी पत्नी और बच्चे के साथ - फोटो : ishaheenafridi10
शाहीन अफरीदी
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से रचाई थी। इस साल अगस्त में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने। शाहिद ने अपने बच्चे का नाम अली यार रखा।
 

सरफराज खान अपने बच्चे के साथ - फोटो : X
सरफराज खान
भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान अक्तूबर में पिता बने थे। उनकी पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया। युवा बल्लेबाज ने अपने पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। 

ट्रेविस हेड पत्नी और बच्चे के साथ - फोटो : travishead34
ट्रेविस हेड
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी इस साल नवंबर में अपने दूसरे बच्चे के पिता बने थे। उनकी पत्नी जेस ने बेटे को जन्म दिया था। हेड के दूसरे बच्चे का नाम हैरिसन जॉर्ज हेड है। उनकी बड़ी बेटी का नाम मिला है।
विज्ञापन

रोहित-रितिका-समायरा-अहान - फोटो : rohitsharma45/ritssajdeh
रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी नवंबर में दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अहान शर्मा है। रोहित और रितिका की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें