फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinod Kambli: बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन पर गुजारा कर रहे हैं कांबली, बोले- मुझे काम की जरूरत

Thu, 18 Aug 2022 03:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई से मिलने वाली मासिक पेंशन पर ही विनोद कांबली का गुजारा हो रहा है, लेकिन मुंबई में रहने के लिए पेंशन के पैसे पर्याप्त नहीं हैं। कांबली ने कहा है कि उन्हें काम की जरूरत है। 
 
विज्ञापन
विनोद कांबली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को काम की जरूरत है। सचिन के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले कांबली के पास आब कोई काम नहीं है और वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन के जरिए वो अपना गुजारा कर रहे हैं। कांबली ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से काम भी मांगा है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें कोई न कोई काम मिल जाएगा। कांबली को एक समय पर सचिन से ज्यादा प्रतिभाशाली बल्लेबाज माना जाता था। घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े भी शानदार हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका करियर लंबा नहीं खिंच पाया और अब वो अपना गुजारा करने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विनोद कांबली को बीसीसीआई से हर महीने 30 हजार रुपये पेंशन मिलती है और इसी के जरिए उनका जीवन चल रहा है, लेकिन मुंबई जैसे शहर में इतने पैसों पर गुजारा करना आसान नहीं हैं। इसी वजह से कांबली काम मांग रहे हैं। 2022 के आए डेटा के अनुसार कांबली की सालाना आय सिर्फ चार लाख रुपये रह गई है। हालांकि, कांबली के पास मुंबई में खुद का घर है, लेकिन बाकी खर्चों के लिए भी हर महीने 30 हजार रुपये में गुजारा करना मुश्किल है। 
विज्ञापन

कोरोना के बाद खराब हुई हालत
भारतीय टीम से बाहर होने के बाद भी कांबली के पास काफी काम था। कमेंट्री, विज्ञापन और एक्टिंग के जरिए भी कांबली ने पैसे कमाए। कई बार उन्हें क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में भी बुलाया जाता था और इसके जरिए भी उनकी आय होती थी, लेकिन कोरोना के आने के बाद से कांबली को काम मिलना बंद हो गया और अब वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि वो अब सचिन से मदद की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, क्योंकि सचिन पहले ही उनकी काफी मदद कर चुके हैं। कांबली ने बताया है कि उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से काम मांगा है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही काम मिल जाएगा। 

कैसा रहा कांबली का करियर
विनोद कांबली ने भारत के लिए कुल 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 3,561 रन बनाए। इसमें कुल छह शतक शामिल हैं। उन्होंने चार शतक टेस्ट में और दो शतक वनडे क्रिकेट में लगाए थे। 1991 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले कांबली का करियर सिर्फ नौ साल में खत्म हो गया। उन्होंने 2000 में अपना आखिरी मैच खेला था, जबकि उनके साथी सचिन 24 साल तक देश के लिए खेले और कई रिकॉर्ड बनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें