फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinod Kambli Arrested: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाद में बेल पर छोड़ा, जानें क्या है आरोप?

Sun, 27 Feb 2022 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कांबली पर अपनी ही सोसायटी के गेट को टक्कर मारने का आरोप है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब कांबली किसी मामले में फंसे हैं। 
विज्ञापन
विनोद कांबली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को रविवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर मुंबई के बांद्रा में स्थित अपनी आवासीय सोसायटी के गेट में अपनी कार से टक्कर मारने के आरोप है। 
विज्ञापन


पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि कांबली पर अपनी ही सोसायटी के गेट में टक्कर मारने का आरोप है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब कांबली किसी मामले में फंसे हैं। 

विज्ञापन


कांबली गुस्सैल स्वभाव के माने जाते हैं। इससे पहले भी 2015 में उन पर और उनकी पत्नी पर नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए थे। 2015 में कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


इस दंपत्ति पर आरोप था कि नौकरानी के पैसे मांगने पर उन्होंने नौकरानी को तीन दिन तक कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद हेविट ने मामले को एक नया मोड़ दिया था। कांबली और हेविट ने नौकरानी पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें