फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: विदर्भ ने त्रिपुरा को हराया, यश ने चार और दर्शन ने तीन विकेट झटके

Sun, 19 Dec 2021 10:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दास ने समित गोहेल (32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की लेकिन यश ने लगातार दो ओवर में दास और गोहेल को आउट कर विदर्भ की मैच में वापसी करा दी। त्रिपुरा की टीम इन झटकों से उबर नहीं सकी।
विज्ञापन
विदर्भ vs त्रिपुरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज यश ठाकुर (4/45) और दर्शन नालकंडे (3/41) की शानदार गेंदबाजी से विदर्भ ने त्रिपुरा को 34 रन से हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। विदर्भ की टीम 22 दिसंबर को सौराष्ट्र का सामना करेगी। 
विज्ञापन


विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यश राठौड़ (63 गेंदों में 57 रन) और अथर्व तायडे (58 गेंदों में 51 रन) की मदद से सात विकेट पर 258 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद विरोधी टीम को 49.2 ओवर में 224 रन पर ऑल आउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिपुरा के ओपनर विशाल घोष (44) और विक्रम कुमार दास (61) ने 96 रन जोड़े। 

दास ने समित गोहेल (32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की, लेकिन यश ने लगातार दो ओवर में दास और गोहेल को आउट कर विदर्भ की मैच में वापसी करा दी। त्रिपुरा की टीम इन झटकों से उबर नहीं सकी। इससे पहले विदर्भ के लिए गणेश सतीश (40) और अक्षय वाखरे (41) ने उपयोगी पारियां खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें