फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: अक्षदीप और रिंकू की मदद से यूपी की मध्यप्रदेश पर 5 विकेट से जीत, अब हिमाचल से भिड़ेंगे

Sun, 19 Dec 2021 10:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के सामने हिमाचल की टीम की चुनौती होगी। यह मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा। शुभम शर्मा की 83 रन की पारी के बावजूद मध्य प्रदेश की टीम 49.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी अक्षदीप नाथ (78) और रिंकू सिंह (नाबाद 58) की मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई पारियों के दम पर उत्तर प्रदेश ने रविवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को पांच विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के सामने हिमाचल की टीम की चुनौती होगी। यह मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा। शुभम शर्मा की 83 रन की पारी के बावजूद मध्य प्रदेश की टीम 49.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई। उत्तर प्रदेश ने पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार (2/46) ने शुरुआती ओवर में ही अभिषेक भंडारी को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज कर टीम को पहली सफलता दिला दी। शुभम और रमीज खान (35) ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन


शिवम मावी ने रमीज को रन आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शुभम ने 99 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए। रजत पाटीदार (46) और वेंकटेश अय्यर (30) ने बीच के ओवरों में तेजी से रन जोड़े लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मध्य प्रदेश की टीम ने 35 रन के अंदर आखिरी सात विकेट गंवा दिए।

लक्ष्य का पीछा करते समय आवेश खान (2/47) की शानदार गेंदबाजी के सामने उत्तर प्रदेश ने सात रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक (29) और समीर रिजवी (38) ने संभल कर बल्लेबाजी की लेकिन अय्यर (1/40) ने कौशिक को पवेलियन भेज दिया। 

इसके बाद रिजवी और नाथ ने 58 रन की साझेदारी की मैच में टीम की वापसी कराई। रिजवी 71 गेंद में 38 रन बनाने के बाद रन आउट हुए। अक्षदीप और रिंकू सिंह ने पांचवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। नाथ ने 92 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि रिंकू ने 64 गेंद की नाबाद पारी में पांच चौके जड़े। भुवनेश्वर 13 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें