विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हिमाचल की टीम अपने पहले खिताब की कवायद में मैदान पर उतरेगी। तमिलनाडु की मजबूत टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।। ऋषि धवन की अगुवाई वाली टीम ने सेमीफाइनल में सेना को 77 रन से करारी शिकस्त दी थी।
तमिलनाडु की मजबूत टीम रविवार को यहां होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल आज, मैच सुबह 9.00 बजे से
हिमाचल की टीम अपने पहले खिताब की कवायद में मैदान पर उतरेगी। ऋषि धवन की अगुवाई वाली टीम ने सेमीफाइनल में सेना को 77 रन से करारी शिकस्त दी थी। दूसरी तरफ तमिलनाडु ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में सौराष्ट्र को दो विकेट से हराया था। इस सत्र के शुरू में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट जीतने वाली तमिलनाडु की टीम विजय हजारे ट्रॉफी जीतकर दूसरा खिताब हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।
तमिलनाडु के बल्लेबाज बाबा अपराजित ने दक्षिण अफ्रीका में भारत ए के दौरे से लौटने के बाद अच्छा खेल दिखाया है। कर्नाटक के खिलाफ शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। उसके बल्लेबाजी क्रम में अपराजित के जुड़वां भाई और पिछले मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले बाबा इंद्रजीत, कप्तान विजय शंकर, अनुभवी दिनेश कार्तिक, आक्रामक बल्लेबाज शाहरुख खान और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। वाशिंगटन ने सेमीफाइनल में 70 रन की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
हिमाचल के अपेक्षाकृत कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को इन बल्लेबाजों पर हावी होने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। तमिलनाडु के तीनों स्पिनरों साई किशोर, एम सिद्धार्थ और वाशिंगटन का सामना करना भी हिमाचल के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।
ऑलराउंडर धवन को दिखाना होगा कमाल
हिमाचल के लिए कप्तान ऋ षि धवन का प्रदर्शन काफी मायने रखता है। अगर उनकी टीम को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतनी है तो धवन को बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हिमाचल की टीम प्रशांत चोपड़ा की फॉर्म से खुश होगी जिन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में मैच विजेता पारियां (क्रमश: 99 और 78 रन) खेली थी। चोपड़ा फाइनल में भी अपनी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हिमाचल के अन्य बल्लेबाजों शुभम अरोड़ा, दिग्विजय रांगी, अमित कुमार और आकाश वशिष्ठ को भी हालांकि इस महत्वपूर्ण मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।