फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: तमिलनाडु के इस सलामी बल्लेबाज ने मचाया धमाल, छह गेंद पर जड़ दिए छह चौके, देखें वीडियो

Thu, 09 Jan 2025 04:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

इस ओवर से तमिलनाडु ने कुल 29 रन बटोरे, जिसमें 24 रन जगदीशन के रहे। तुषार 11 रन और जगदीशन 52 गेंद में 10 चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
जगदीशन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस राउंड में तमिलनाडु का सामना राजस्थान से हुआ। इस मैच में तमिलनाडु के ओपनर एन जगदीशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और पारी के दूसरे ओवर में छह गेंद पर छह चौके जड़ दिए। उनकी इस पारी का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, जगदीशन की पारी के बावजूद तमिलनाडु को राजस्थान के खिलाफ 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Trending Videos

राजस्थान की पारी
दरअसल, राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 267 रन बनाए थे और 268 रन का लक्ष्य रखा था। अभिजीत तोमर ने 125 गेंद में 12 चौके और चार छक्के की मदद से 111 रन की पारी खेली थी। कप्तान महिपाल लोमरोर ने 49 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 60 रन बनाए थे। वहीं, सचिन यादव ने चार रन, दीपक हुड्डा ने सात रन और कार्तिक शर्मा ने 35 रन बनाए थे। समप्रीत जोशी ने 15 रन, कुकना अजय सिंह ने दो रन, मानव सुथार ने एक रन, अनिकेत चौधरी ने दो रन, खलील अहमद ने एक रन और अमन शेखावत ने चार रन बनाए। तमिलनाडु की एर से वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट निकाले। वहीं, संदीप वॉरियर को दो विकेट और कप्तान आर साई किशोर को दो विकेट मिले। त्रिलोक नाग को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

तमिलनाडु की पारी
जवाब में तमिलनाडु के तुषार रहेजा और जगदीशन ओपनिंग के लिए उतरे। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। दूसरे ओवर में अमन शेखावत गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की पहली गेंद वाइड और चार रन के लिए गई। यानी कुल पांच रन आए। इसके बाद छह लीगल डिलीवरी पर जगदीशन ने छह चौके जड़ दिए। इस ओवर से तमिलनाडु ने कुल 29 रन बटोरे, जिसमें 24 रन जगदीशन के रहे। तुषार 11 रन और जगदीशन 52 गेंद में 10 चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। भूपति कुमार खाता नहीं खोल सके। वहीं, बाबा इंद्रजीत 37 रन बना सके। इसके बावजूद तमिलनाडु की पारी 47.1 ओवर में 248 रनों पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें