फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉ-तारे का शो: मुंबई ने चौथी बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा था उत्तर प्रदेश

Sun, 14 Mar 2021 04:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी - फोटो : twitter
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ की कप्तानी पारी और विकेटकीपर आदित्य तारे के तूफानी शतक के दम पर मुंबई ने उत्तर प्रदेश को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी 2021 पर कब्जा कर लिया है। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और 312 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही मुंबई की टीम चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतने में सफल रही। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई की टीम ने चौथा मुकाबला जीता। खिताबी जीत के साथ पृथ्वी शॉ अंडर-19 वर्ल्ड कप और विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। 

विज्ञापन


मुंबई की जीत में पृथ्वी शॉ का अहम योगदान रहा। 21 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में चार शतक के साथ कुल 827 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 39 गेंदों में 73 रन बनाए। 

बात करें मैच की तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद यूपी की टीम ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन उसके बाद माधव कौशिक (158) और सामर्थ सिंह (55) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। हालांकि इन दोनों के अलावा अक्षदीप नाथ ने 40 गेंदों में 55 रन बनाए। इन खिलाड़ियों के दम पर उत्तर प्रदेश की टीम ने 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 312 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने तेज शुरुआत की। कप्तान पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल (29) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10वें ओवर में 89 रनों की साझेदारी की। शॉ ने एक बार फिर से आतिशी पारी की और अपना अर्धशतक पूरा किया। इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे ने मोर्चा संभाला और 107 गेंदों में 118 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शिवम दुबे ने आखिरी में तेजी से रन बटोरे और महज 28 गेंदों में 42 रन जोड़ दिए। मुंबई की टीम ने 51 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

विज्ञापन

कब-कब कौन जीता

बता दें कि तमिलनाडु की टीम ने सबसे अधिक पांच बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती है जबकि कर्नाटक के बाद अब मुंबई चार बार विजेता बन चुकी है।
 
वर्ष विजेता टीम
2002-03: तमिलनाडु
2003-04 मुंबई
2004-05
 
तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश
2005-06 रेलवे
2006-07 मुंबई
2007-08 सौराष्ट्र
2008-09 तमिलनाडु
2009-10 तमिलनाडु
2010-11 झारखंड
2011-12 बंगाल
2012-13 दिल्ली
2013-14 कर्नाटक
2014-15 कर्नाटक
2015-16 गुजरात
2016-17 तमिलनाडु
2017-18 कर्नाटक
2018-19 मुंबई
2019-20 कर्नाटक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें