फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफीः रसूल के नाबाद शतक से जम्मू-कश्मीर ने रेलवे को हराया, जानें आज के सभी मैच के नतीजे

Fri, 04 Oct 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परवेज रसूल - फोटो : social media
विज्ञापन

परवेज रसूल के नाबाद 118 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे को चार विकेट से हराया। रसूल ने 112 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के मारे। रेलवे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 285 रन बनाए जिसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 49.1 ओवर में छह विकेट पर 287 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


बिहार पर गुजरात भारी
गुजरात ने ग्रुप सी मैच में बिहार के खिलाफ सात विकेट से प्रभावी जीत दर्ज की। बिहार को 42.2 ओवर में 126 रन पर समेटने के बाद गुजरात ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करके लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। गुजरात की ओर से रुश कलारिया,चिंतन गाजा, अक्षर पटेल और तेजस पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में गुजरात ने ओपनर प्रियांक पांचाल (40), ध्रुव रावल (25) और अक्षर (नाबाद 27) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 128 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

बंगाल ने राजस्थान को दी मात
तीसरे मैच में बंगाल ने अभिषेक कुमार रमन की 108 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 122 रन की पारी से राजस्थान को पांच विकेट से हराया। राजस्थान ने चार विकेट पर 265 रन बनाए। बंगाल ने 49 ओवर में पांच विकेट पर 266 रन बनाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें