फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर शॉट मारकर हार्दिक पांड्या ने उड़ाया छक्का, देखते रह गए धोनी, VIDEO वायरल

Thu, 04 Apr 2019 06:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए पांड्या - फोटो : अमर उजाला
वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को हार्दिक पांड्या नाम की आंधी आई। चेन्नई के खिलाफ पहले बल्ले से इस खिलाड़ी ने धमाल मचाया। बाद में गेंदबाजी में भी जमकर बवाल काटा। न तो कोई गेंदबाद छोटे पांड्या के तूफान के आगे टिक पाया और न कोई बल्लेबाज।
विज्ञापन

2 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : पीटीआई
इस हरफनमौला खिलाड़ी ने मुंबई की पारी के आखिरी ओवर मे तेज से रन बटोरते हुए महज 8 गेंदों में ताबड़तोड़ 25 रन ठोक दिए। अपनी इस छोटी लेकिन विस्फोटक पारी में उन्होंने तीन गगनचुंबी छक्के और एक चौका लगाया। 20वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर ड्वेन ब्रावो जैसे चतुर गेंदबाज खुद को ठगा महसूस करने लगा।
विज्ञापन

3 of 7
hardik pandya - फोटो : हार्दिक पांड्या
यही नहीं, उन्होंने इस मैच में हेलिकॉप्टर शॉट पर ऐसा छक्का उड़ाया कि खुद इस शॉट के जनक एमएस धोनी देखते रह गए। जब छठे क्रम पर यह खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरा तो मुंबई की हालत खस्ता थी। 16.4 ओवर्स में यह टीम महज 112 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी थी।

4 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
मगर क्रीज पर उतरते ही हार्दिक ने अपने इरादे साफ कर दिए। अपनी तीसरी ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को लेग साइड पर छक्के के लिए भेजा। मगर अभी असल खेला बाकि था। दूसरी छोर पर खड़े कीरोन पोलार्ड ने भी गेयर बदलते हुए चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

5 of 7
हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हम जिस हेलिकॉप्टर शॉट की बात करने जा रहे हैं, वो आखिरी ओवर में आया। यह ओवर लेकर आए ड्वेन ब्रावो। उन्होंने चौथी गेंद यॉर्कर डाली। पांड्या ने इसी गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट खेला। इस शॉट को इजाद करने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस दौरान विकेट के पीछे खड़े होकर उन्हें देखते रह गए।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए पांड्या - फोटो : पीटीआई
मैच के बाद पांड्या ने कहा, 'धोनी के सामने हेलीकॉप्टर शॉट लगाना खास था, मुझे लगा वो आकर मुझे इसकी बधाई देंगे लेकिन ऐसे हुआ नहीं।' हालांकि उस दौरान खुद ही जोश में आकर अपनी स्पेशल स्टाइल में इस शॉट को सेलिब्रेट भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड
ड्वेन ब्रावो के इस आखिरी ओवर में पांड्या और पोलार्ड ने मिलकर 29 रन ठोक दिए। इसके बूते ही मुंबई निर्धारित 20 ओवर्स में 170/5 का स्कोर खड़ा कर पाया और चेन्नई 133 रन बनाते हुए 37 रन से मैच गंवा बैठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें