फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराने के बाद जमकर नाची टीम इंडिया, ड्रेसिंग रूम में उड़ाए तौलिए

Wed, 12 Oct 2022 09:11 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।
विज्ञापन
डांस करते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी हरा दिया। उसने मंगलवार (11 अक्तूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन

सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें टीम के ज्यादातर खिलाड़ी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें धवन सबसे आगे हैं। खिलाड़ियों ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी के गाने 'बोलो ता रा रा रा' पर ठुमके लगाए। धवन के साथ कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के स्टेप्स ने लोगों के दिल जीत लिए। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई टेबल पर चढ़कर डांस कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: IND vs SA Photos: मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, आपस में भिड़े अफ्रीकी खिलाड़ी, देखें मैच के रोमांचक पल

खिलाड़ियों ने तौलिए उड़ाए
डांस के दौरान खिलाड़ी तौलिए उड़ाते हुए नजर आए। पीछे खड़े खिलाड़ियों ने आगे की ओर तौलिया फेंका। धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जीत के बोलो तारा रा रा। टीम इंडिया ने इससे पहले जिम्बाब्वे में सीरीज जीतने के बाद जमकर डांस किया था। तब 'काला चश्मा' गाने पर शुभमन गिल के अंदाज ने लोगों का दिल जीता था।

मैच में क्या हुआ?
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। टीम इंडिया 12 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से अपने घर में कोई वनडे सीरीज जीती है।

ये भी पढ़ें: BCCI New President: रोजर बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, निर्विरोध जीत सकते हैं चुनाव
विज्ञापन

इस मैच में डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की और अफ्रीका पहली टीम बनी, जिसने तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीन अलग-अलग कप्तान मैदान में उतारे हैं। पहले मैच में तेम्बा बावुमा, दूसरे मैच में केशव महाराज और तीसरे मैच में डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें