फैन को मारने की कोशिश करते शाकिब
- फोटो : twitter
अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी से पहले शाकिब को शेख जमाल धनमोंडी क्लब के लिए ढाका प्रीमियर लीग 2024 में खेलते नजर आए। प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्हें एक फैन के साथ बदसलूकी करते देखा गया।
फैन को मारने की कोशिश करते शाकिब
- फोटो : twitter
टॉस से पहले शाकिब शेख जमाल धनमोंडी क्लब के मुख्य कोच शेख सलाहुद्दीन से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान एक प्रशंसक उनके करीब आ गया और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस पर शाकिब नाराज हो गए और उसका फोन छीन लिया। बाद में वह उसे मारने की कोशिश करने लगे। इस दौरान प्रशंसक मुस्कुराता दिखा। इस घटना के बाद वह लौट गया और शाकिब कोच के साथ दोबारा चर्चा करने लगे।