फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'लड़की तू कमाल की', बीच IPL में इस अभिनेत्री के साथ जमकर थिरके रसेल, गाना गाते हुए वीडियो वायरल

Wed, 08 May 2024 02:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रसेल इन दिनों आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ रहे हैं। वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। कोलकाता के लिए 11 मुकाबले खेल चुके इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से प्रभावित किया है।
विज्ञापन
आंद्रे रसेल-अविका गौर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल बहुत जल्द आपको बॉलीवुड में नजर आएंगे। उनका एक गाना नौ मई को रिलीज होगा जिसमें वह टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर के साथ मस्ती में झूमते नजर आएंगे। इस गाने का टीज़र सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है जिसमें स्टार खिलाड़ी को अलग अंदाज में देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

आंद्रे रसेल-अविका गौर - फोटो : twitter
नौ मई को रिलीज होगा रसेल का नया गाना
रसेल के नए गाने का नाम 'लड़की तू कमाल की' है जिसमें पलक मुच्छल ने भी अपनी आवाज दी है। वहीं, म्यूजिक वीडियो को मशहूर गायिका के भाई पशाल मुच्छल ने डॉयरेक्ट किया है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने इसके लिए भारतीय आउटफिट पहना है। उन्होंने एक लुंगी और शर्ट पहनी है। वहीं, अभिनेत्री ने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है। दोनों मस्ती भरे अंदाज में इस गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

रसेल - फोटो : IPL
रसेल का प्रदर्शन
रसेल इन दिनों आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ रहे हैं। वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। कोलकाता के लिए 11 मुकाबले खेल चुके इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से प्रभावित किया है। उन्होंने 186.79 के स्ट्राइक रेट से आठ पारियों में 198 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 13 विकेट भी हासिल किए हैं। 
विज्ञापन

सॉल्ट और रसेल - फोटो : IPL/BCCI
केकेआर को एक जीत की दरकार
मौजूदा समय में कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में शीर्ष पर बनी है। टीम के खाते में 16 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 1.453 का है। केकेआर लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। टीम को अभी तीन मैच और खेलने हैं। 11 मई को टीम मुंबई से भिड़ेगी जबकि 13 और 19 मई को टीम का सामना क्रमश: गुजरात और राजस्थान से होगा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को एक जीत की दरकार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें