फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यह खिलाड़ी बना सीरीज का सर्वश्रेष्ठ फील्डर, रेयान ने पहनाया मेडल, देखें कैसे नाम सुनकर मुस्कुराए गंभीर

Wed, 31 Jul 2024 02:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल

सार

वीडियो की शुरुआत में ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह को बेस्ट फील्ड अवॉर्ड को लेकर चर्चा करते हुए देखा गया। इसके बाद असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे और बॉलिंग कोच साइराज बहुतुले ने भी इसको लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने श्रीलंका को हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ गंभीर युग की शानदार शुरुआत हुई। हालांकि, भारतीय टीम के कोच और बाकी स्टाफ में भले ही बदलाव हुआ हो, लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है वह है फील्डिंग कोच टी दिलीप और उनका बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड देने वाली प्रथा। मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर को लेकर गहन चर्चा हुई। इस बार मैच के लिए नहीं, बल्कि पूरी सीरीज के बेस्ट फील्डर को चुनना था। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच भी इसको लेकर चर्चा हुई। बीसीसीआई ने इसका पूरा वीडियो जारी किया है। 
विज्ञापन

वीडियो की शुरुआत में ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह को बेस्ट फील्ड अवॉर्ड को लेकर चर्चा करते हुए देखा गया। इसके बाद असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे और बॉलिंग कोच साइराज बहुतुले ने भी इसको लेकर बातचीत की। बाद में फील्डिंग कोच टी दिलीप को ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। दिलीप तीन दावेदारों का चयन करते हैं। इनमें रियान पराग, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह शामिल होते हैं। फिर वह रेयान टेन को बेस्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड देने कहते हैं। 

इसके बाद भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को 'फील्डर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिलता है। रेयान उन्हें मेडल पहनाते हैं। नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर के युग की शुरुआत श्रीलंका पर 3-0 की बड़ी जीत के साथ हुई। सीरीज के तीसरे टी20 मैच में रिंकू सिंह ने कुछ महत्वपूर्ण कैच प्रयास किए, जिससे मेन इन ब्लू को श्रीलंका पर हावी होने में मदद मिली।
विज्ञापन

इससे पहले महीश तीक्षणा (28 रन पर तीन विकेट) और वानिंदु हसरंगा (29 रन पर दो विकेट) की फिरकी के जादू से श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां भारत को नौ विकेट पर 137 रन के स्कोर पर रोक दिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज और उप कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उन्होंने रियान पराग (26) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारत को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम ओवर में वाशिंगटन सुंदर (25) और रवि बिश्नोई (नाबाद 08) ने आठ विकेट के लिए 32 रन जोड़कर टीम को 137 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

तीक्षणा और हसरंगा के अलावा श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर रहे चामिंदु विक्रमसिंघे (17 रन देकर एक विकेट), असिथा फर्नांडो (11 रन पर एक विकेट) और रमेश मेंडिस (26 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में श्रीलंका ने एक विकेट पर 110 रन बना लिए थे, तो लगा नहीं था कि भारतीय टीम यह मैच जीत पाएगी। हालांकि, रिंकू-सूर्यकुमार के बाद सुपरओवर में वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें