फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में स्पाइडरमैन बने ऋषभ पंत तो पांड्या-कुलदीप-अश्विन का धांसू डांस VIDEO वायरल

Sat, 20 Feb 2021 11:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया की धमाचौकड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चार मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेला जाएगा। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया बेहद उत्साहित है। दुनिया के इस सबसे बड़े स्टेडियम के जिम में भारतीय खिलाड़ियों ने वर्जिश के साथ-साथ जमकर मजे भी किए।
विज्ञापन

2 of 4
मस्ती के मूड में टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
मैच शुरू होने से चार रोज पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी हल्के मूड में थे तभी दो सोशल मीडिया पर दो-दो वीडियो वायरल हो गए। एक वीडियो में ऋषभ पत स्पाइडर मैन बनकर फैंस को गुदगुदा रहे हैं तो दूसरे वीडियो में अश्विन-पांड्या और अश्विन तमिल फिल्म के एक जबरदस्त डांसिंग नंबर पर कमर लचका रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ बने स्पाइडरमैन - फोटो : ट्विटर
इससे पहले ऋषभ पंत साल की शुरुआत में ब्रिस्बेन टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत विकेट के पीछे 'स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन' गाना गाते हुए सुने गए थे। पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वाकया तब हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन

4 of 4
मस्ती के मूड में टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
जिम में वर्कआउट के दौरान आर अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हार्दिक और कुलदीप के साथ यह डांस वाला वीडियो शेयर किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें