वीडियो में रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और कोच राहुल द्रविड़ ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया। इस दौरान द्रविड़ ने एक नन्हे फैन को दुलार भी किया। होटल की ओर से टीम के लिए केक का भी इंतजाम किया गया था। उसे दिनेश कार्तिक ने काटा और कप्तान रोहित शर्मा को खिलाया।
रोहित शर्मा की अगुआई में भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहेगा। रोहित पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन उनके पास आईपीएल में कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव है और उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। भारत ने 2007 पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद से भारत यह टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इस बार भारत की कोशिश भी इस खास क्लब में जगह बनाने की होगी।
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: एशिया कप में भारत की पहली हार, पाकिस्तान के खिलाफ पांच साल बाद टी20 में हारी टीम इंडिया
भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए 14 सदस्यीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना की है। जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ी के नाम का एलान बाद में किया जाएगा। हालांकि, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि दीपक हुड्डा फिट हो चुके हैं और टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत ने घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja: 'घायल' जडेजा ने मारा फिल्मी डायलॉग, लिखा- खेल ताश का हो या जिंदगी का, अपना इक्का...
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।