Funny Viral Video: शादी ब्याह में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। आपने अक्सर गाव की शादियों में मारपीट के मामले देखे होंगे, लेकिन आज हम जिस वायरल वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। शादियों में अब तक आपने दूल्हा-दुल्हन के बीच छोटी मोटी नोक-झोंक देखी होगी। इसके अलावा बारातियों और घरातियों के बीच विवाद या मारपीट जैसे मामले देखे होंगे। लेकिन इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच ऐसी भयंकर लड़ाई हुई कि दोनों के बीच जमकर थप्पड़बाजी होने लगी। जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब है लेकिन ये बात सच है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के वक्त दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाती है। इस दौरान वीडियो में कुछ ऐसा होता है कि लोग इसे देखकर हैरान रह गए।
दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई मारपीट
सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर वरमाला के बाद दूल्हा दुल्हन खड़े हैं। वरमाला की रस्म के बाद जब दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाती है, तो दूल्हा कैमरे की ओर देख रहा होता है। वह फोटो खिंचवाने में इतना मग्न हो जाता है कि वह दुल्हन की तरफ देखना ही नहीं है।
ऐसे में जब वह बहुत देर तक अपना मुंह नहीं खोलता तो दुल्हन कुछ सेकेंड उसका इंतजार करती है। लेकिन जब वह इंतजार के बाद भी उसकी तरफ ध्यान नहीं देता, तो दुल्हन आग बबूला हो जाती है। दुल्हन को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह भूल जाती है वह कहां खड़ी है।
देखें वीडियो-
दुल्हन गुस्से में मिठाई दूल्हे के मुंह में बुरी तरह ठूंसने लगती है। ऐसे में दूल्हे का पारा भी हाई हो जाती है और दूल्हा दुल्हन को जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद क्या था, दूल्हा-दुल्हन के बीच बैक-टू-बैक थप्पड़ों का सिलसिला शुरू हो जाता है। ये नजारा देखकर वहां मौजूद सभी मेहमान हैरान रह जाते हैं। साथ ही इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। ये वीडियो ट्विटर पर @TarekFatah नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक खूब लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।