शुभमन की इस शानदार पारी का जश्न टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने केक काटकर मनाया। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने अपने मन की बात भी कही। विराट कोहली ने कहा, ''यह एक अविश्वसनीय पारी थी और मेरा सौभाग्य था कि मैं इसे देख पाया। गिल के छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 40 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे में उसने लगातार रन बनाए। यह करना आसान नहीं होता है। उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि क्यों लोग उनकी तारीफ करते हैं। वह भविष्य में भी इस तरह की पारियां खेलेंगे।''
हार्दिक ने की जमकर तारीफ
आईपीएल में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं। वहां उनके कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक ने भी गिल की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''अगर शुभमन दोहरा शतक नहीं लगा पाते तो भी वह खुश होते। यह मेरे लिए उनकी बेहतरीन पारियों में एक हैं। उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए। आमतौर पर मैचों के दौरान मेरे रोंगटे नहीं खड़े होते, लेकिन उनके दोहरे शतक के बाद ऐसा हो गया।''