SC कॉलेजियम ने मद्रास HC के न्यायाधीश के रूप में सथ्यन का नाम की दोबारा की सिफारिश की
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता आर जॉन सथ्यन को मद्रास उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की अपनी 16 फरवरी, 2022 की सिफारिश को भी दोहराया है। गौरतलब है कि अधिवक्ता आर जॉन सथ्यन ने पीएम मोदी की आलोचना करने वाले पोस्ट को साझा किया था।
कॉलेजियम ने इस संबंध में जारी किए गए अपने बयान में कहा है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सथ्यन के सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनकी एक अच्छी व्यक्तिगत, पेशेवर छवि है। साथ ही आईबी ने यह भी कहा है कि वे ईसाई समुदाय से है और उनका कोई राजनीतिक झुकाव नहीं है।
बयान के मुताबिक, इस दृष्टि से कॉलेजियम की यह सुविचारित राय है कि आर जॉन सथ्यन मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए उपयुक्त हैं।