फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन बोल्ड होकर भी आउट नहीं हुए क्रिस लिन, IPL 2019 में तीसरी बार हुई ये गड़बड़ी

Mon, 08 Apr 2019 11:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पिछले दो दिनों में दूसरी बार और इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में तीसरी बार वो अजूबा हुआ जो शायद गेंदबाजी करने वाली टीम को सपने से भी जगा दे। हुआ यूं कि तेज रफ्तार गेंद स्टंप्स पर लगने के बावजूद गिल्लियां नहीं गिरा पाई, जिसकी वजह से मैदान पर कुछ देर के लिए हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन

2 of 6
क्रिल लिन बोल्ड
दरअसल, रविवार रात को इस सीजन के 21वें मुकाबले में राजस्थान और कोलकाता आमने-सामने थी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता की पारी का चौथा ओवर धवल कुलकर्णी लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर क्रिस लिन ने क्रीज से बाहर निकलकर शॉट मारना चाहा, लेकिन गेंद अंदरूनी किनारा लेते हुए लेग स्टंप पर जा लगी।
विज्ञापन

3 of 6
क्रिस लिन बोल्ड
इस बेहतरीन गेंद पर लिन को क्लीन बोल्ड कर कुलकर्णी खुशी मना रहे थे तो बल्लेबाज क्रीज छोड़कर डगआउट की राह पकड़ चुके थे। पूरे स्टेडियम में खुशी का माहौल था तभी पता लगा कि गेंद लगते ही स्टंप्स के ऊपर लगी गिल्लियां एलईडी लाइट जलाने के बाद नीचे गिरने के बजाय स्टंप्स पर ही ठहर गई। गेंद सीधे चार रन के लिए बाउंड्री पार चली गई। इस मैच में क्रिस लिन ने 32 गेंदों में 50 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान इस बल्लेबाज ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

4 of 6
क्रिस लिन बोल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना के बाद राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे अंपायर से बात करते नजर आए। उनके हावभाव से लग रहा था मानो वे पूछ रहे हों कि ऐसा कैसे हो सकता है। खुद क्रिस लिन भी चकित रह गए। इस सीजन में यह तीसरा मौका था जब गेंद लगने के बाद भी स्टंप्स या उन पर रखी गिल्लियां नहीं गिरी।


नीचे देखिए वीडियो
 

 
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी
सबसे पहले राजस्थान और चेन्नई के बीच चेन्नई में खेले गए मैच के दौरान ऐसा हुआ था। उस समय जोफ्रा आर्चर की गेंद एमएस धोनी के बल्ले से लगकर स्टंप्स से टकराई मगर गिल्लियां नहीं गिरी, हालांकि उस समय गेंद की रफ्तार धीमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेन्नई बनाम पंजाब
6 अप्रैल को चेन्नई और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भी ऐसी घटना घटी थी। तब क्रीज से बाहर रहे केएल राहुल को रन आउट करने के लिए धोनी ने सीधे स्टंप्स पर थ्रो किया था। मगर उस वक्त भी गेंद स्टंप्स पर लगने के बावजूद गिल्लियां नहीं गिरी थी। यह एलईडी गिल्लियां परंपरागत लकड़ी की गिल्लियों से बेहद वजनी होती है। इनकी कीमत भी बेहद ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें