इंडियन टी-20 लीग में इस वक्त कोई खिलाड़ी अगर चर्चा में है तो वो है कोलकाता के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल। अपनी ताकत और लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर रसेल अब तक 4 मैचों में 268.83 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बना चुके हैं। इस दौरान इन्होने 22 छक्के और 12 चौके लगाए हैं। गेंदबाजी में भी इन्होंने अभी तक 5 विकेट झटके हैं।