फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वर्ल्ड कप मैच में मधुमक्खियों का हमला, मैदान में लेटकर खिलाड़ियों ने बचाई जान

Sat, 29 Jun 2019 08:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले में अजीब वाकया देखने को मिला। शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। रिवरसाइड मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका की पारी के 48वें ओवर में अचानक से सभी खिलाड़ी और अंपायर मैदान पर लेट गए।
 

विज्ञापन

2 of 5
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

दरअसल, इस ओवर में मधुमक्खियों का झुंड आ गया, जिससे मैदान में मौजूद खिलाड़ी परेशान हो गए और अपने आप को बचाने के लिए मैदान में लेट गए। इसकी वजह से मैच थोड़ी देर के लिए रूका और फिर दोबारा शुरू हो गया।
 

विज्ञापन

3 of 5
अंपायर - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका की ओर से 48वां ओवर क्रिस मॉरिस फेंक रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद से पहले मधुमक्खियों का झुंड मैदान में आ गया। मधुमक्खियों का झुंड देखकर मैदान में मौजूद खिलाड़ी अपने बचाव के लिए मैदान में लेट गए। ये वाकया देख स्टैंड में बैठे दर्शक भी भी जोर-जोर से हंसने लगे।

 

4 of 5
दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका - फोटो : social media
पिछले दो साल में यह दूसरा मौका है जब श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका के मैच में मधुमक्खियां आई हैं। अप्रैल 2017 में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच जोहानिसबर्ग में पिंक वनडे मैच के दौरान भी मधुमक्खियों का दल मैदान में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वर्ल्ड कप - फोटो : social media
जनवरी में इंग्लैंड और इंडिया ए मैच के दौरान भी मधुमक्खियों ने हमला किया था। इसकी वजह से 15 मिनट तक खेलना रोकना पड़ा था। मैच में पांच लोगों को मधुमक्खियों के काटने की वजह से अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के मैच में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें