सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखकर हम और आप हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कोलम्बिया का है। इस वीडियो में एक बच्चा चौथे मंजिल से नीचे गिर रहा होता है। इसी दौरान मां ने उसे किसी सुपर वुमन की तरह बचा लिया। इसके बाद पूरी घटना सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।