दिल्ली और बैंगलोर के बीच रविवार को खेले गए इंडियन टी-20 लीग के 46वें मुकाबले में दिल्ली के स्पिनर अक्षर पटेल ने 'सुपरमैन' की तरह एबी डीविलियर्स का शानदार कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एबी डीविलियर्स
दिल्ली के फिरजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए सुपरसंडे के पहले मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड ने 11.3 ओवर में दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाते हुए डीविलियर्स को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
3 of 5
एबी डीविलियर्स
रदरफोर्ड ने एबी डीविलियर्स (17) को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराकर बैंगलोर को तीसरा झटका दिया। अक्षर पटेल ने बाउंड्री पर बैंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का उड़ते हुए कमाल का कैच पकड़ा।
कप्तान श्रेयस अय्यर (52) और शिखर धवन (50) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 46वें मुकाबले में बैंगलोर को 16 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने साल 2012 के बाद इंडियन टी-20 लीग के प्लेऑफ में जगह बना पाई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने 7 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी और मैच हार गई।