मुंबई के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 47वें मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए महज 17 गेंदों में फिफ्टी जड़कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
hardik pandya
- फोटो : हार्दिक पांड्या
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में हार्दिक पांड्या ने पंत ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हार्दिक ने 13.2 ओवर में सुनील नरेन की दूसरी गेंद पर सिक्सर लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पांड्या ने महज 17 गेंदों में 7 छक्के और 1 चौके की मदद से सबसे तेज 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वह शतक से चूक गए। उन्होंने 34 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 91 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मुंबई के खिलाफ पंत ने सिर्फ 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके लगाए थे। पंत IPL में दिल्ली की तरफ से सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे।
4 of 5
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड
बता दें कि हार्दिक के अलावा मुंबई की तरफ से इससे पहले इशान किशन ने साल 2018 में कोलकाता के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, जबकि साल 2016 में किरोन पोलार्ड ने भी कोलकाता के खिलाफ ही 17 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी।
आंद्रे रसेल (80*), शुभमन गिल (76) और क्रिस लिन (54) की शानदार पारियों की बदौलत कोलकाता ने मुंबई को 34 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 7 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई।