फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को फिट नहीं समझा तो नहीं लिया करार

Fri, 05 Jul 2013 03:48 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने अंधाधुंध पैसा कमाने में जुटे दुनिया भर के क्रिकेटरों के सामने एक नायाब नजीर पेश की है।
विज्ञापन


विटोरी ने महज इस आधार पर न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के साथ करार करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि वे इस साल पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे।

विटोरी ने कहा, 'मैं कड़ी मेहनत कर अगले छह महीने के अंदर क्रिकेट मैदान पर वापस लौटना चाहता था। लेकिन ऑपरेशन के बाद मुझे लगा कि पूरी तरह से फिट होने पर लंबा समय लग जाएगा। इसलिए मैंने एनजेडसी या नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के साथ करार न करने का फैसला लिया।'
विज्ञापन


34 साल के विटोरी ने पिछले महीने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एड़ी का ऑपरेशन कराया। विटोरी ने लगभग ढाई साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की थी और चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की ओर से खेले थे।
विज्ञापन


विटोरी ने पिछले एक साल से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल जुलाई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। चोट और बढ़ती उम्र के बावजूद उन्हें उम्मीद है कि वे अपने 112 टेस्ट मैच और 360 विकेटों की संख्या में इजाफा कर पाएंगे।

ऑपरेशन के बाद विटोरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें