फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर बोले वेंकटेश अय्यर- किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने को तैयार

Wed, 17 Nov 2021 07:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वेंकटेश ने आईपीएल के दूसरे फेज में अपने प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर्स को प्रभावित किया था। कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली थीं।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच जयपुर में खेला गया। इस मैच में वेंकटेश अय्यर को डेब्यू कैप दी गई। टी-20 के नए कप्तान रोहित शर्मा ने खुद वेंकटेश को डेब्यू कैप सौंपी। इसके बाद वेंकटेश ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने नए कोच राहुल द्रविड़ की भी तारीफ की। वेंकटेश को हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लाया गया है। हालांकि, मैच में वेंकटेश दो गेंदों पर सिर्फ चार रन बना सके, लेकिन जिस वक्त उन्होंने चौका लगाया वह बेहद जरूरी था।
विज्ञापन


दरअसल भारत को 20वें ओवर में 10 रन की जरूरत थी। वेंकटेश ने पहले गेंद पर चौका लगाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। पर भारत ने मैच को पांच विकेट से जीत लिया। भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 165 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।
 

वेंकटेश ने क्या कहा?
वेंकटेश ने मैच से पहले कहा- जो भी क्रिकेट खेलता है उसका सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले। इसलिए मुझे खुशी है कि मुझे यह मौका मिला। राहुल द्रविड़ की देखरेख में खेलने की मुझे खुशी है। मैं पूरी तरह से इस मौके को भुनाना चाहता हूं। एक क्रिकेटर के तौर पर आपको हर चुनौती के लिए तैयार रहना होता है। मुझे जो रोल दिया गया है मैं उस पर अमल करना चाहता हूं। 
विज्ञापन


वेंकटेश ने कहा- मैं किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। मुझे जब भी गेंदबाजी दी जाएगी, मैं उसके लिए भी तैयार हूं। भारतीय दर्शकों के सामने देश के लिए खेलने को लेकर उत्साहित हूं। मैदान पर दर्शकों की वापसी को लेकर भी काफी उत्साहित हूं। 
 

आईपीएल में वेंकटेश का शानदार प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप में खराब फॉर्म में दिखे थे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन की खूब आलोचना हुई थी। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। हार्दिक अब नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) जाकर फिटनेस पर काम करेंगे। वेंकटेश अय्यर को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है।

वेंकटेश ने आईपीएल के दूसरे फेज में अपने प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर्स को प्रभावित किया था। कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली थीं। आईपीएल 2021 के 10 मैचों में उन्होंने 41.11 की औसत और 128.47 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए थे। इसके अलावा 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें