भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिए बिना उनका पीछा छोड़ने की अपील की थी। अब उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें भी उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया है। पंत ने स्टोरी में लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन।
इस पर उर्वशी ने पोस्ट किया- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग (छोटा बच्चा) तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। RP छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।