फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: LOC पर ड्रोन ऑपरेटिंग सेंटर चला रहा पाक, आज से मिलेगा कोर्बेवैक्स टीका, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 12 Aug 2022 06:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब से सटी सीमा पर पाकिस्तान छह ड्रोन ऑपरेटिंग सेंटर चला रहा है। हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के लिए वह चीन और तुर्की के आधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। इतना ही नहीं, पाक के पास एयर स्ट्राइक में इस्तेमाल होने वाला बायरकटार टीबी-2 ड्रोन भी देखा जा चुका है। वहीं, कोर्बेवैक्स टीका आज से टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगा। कोविन एप पर भी निजी व सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर इसकी उपलब्धता दिखने लगेगी। साथ ही महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में आपराधिक वारदातों ने लोगों को डरा दिया है। पहले ही दिन पत्रकार व पुजारी की हत्या और राजधानी में शोरूम में लूट ने पुराने दिनों की याद दिला दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
ड्रोन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

LOC पर चीन की मदद से सुरक्षा में सेंध लगा रहा पाकिस्तान
पंजाब से सटी सीमा पर पाकिस्तान छह ड्रोन ऑपरेटिंग सेंटर चला रहा है। हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के लिए वह चीन और तुर्की के आधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। घुसपैठ और तस्करी के लिए पाकिस्तान की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने में जुटी हैं। यही नहीं, पाक के पास एयर स्ट्राइक में इस्तेमाल होने वाला बायरकटार टीबी-2 ड्रोन भी देखा जा चुका है। पंजाब सीमा पर पिछले एक साल से पाकिस्तान हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए लगातार ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। हथियारों से लेकर हेरोइन की खेप ड्रोन के जरिये भेजी जा रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
कोवैक्सिन और कोविशील्ड लाभार्थियों के लिए कॉर्बेवैक्स बूस्टर डोज। - फोटो : ANI

आज से टीकाकरण केंद्रों पर मिलेगा कोर्बेवैक्स टीका
कोर्बेवैक्स टीका आज से टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगा। कोविन एप पर भी निजी व सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर इसकी उपलब्धता दिखने लगेगी। टीका निर्माता बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने बताया कि टीके की 10 करोड़ खुराकों की आपूर्ति केंद्र सरकार को कर दी गई है। कोर्बेवैक्स को भारत के पहले विषम लैंगिक कोरोना बूस्टर शॉट के रूप में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने की मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एनअीएजीआई की सिफारिश के बाद कोर्बेवैक्स के आपातकालीन उपयोग को भी मंजूरी दे दी है। निजी केंद्रों पर कोर्बेवैक्स की एक खुराक की कीमत 250 रुपये है।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
बिहार में आपराधिक वारदात (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Twitter

बिहार में अपराध ने लोगों को फिर डराया
महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में आपराधिक वारदातों ने लोगों को डरा दिया है। पहले ही दिन पत्रकार व पुजारी की हत्या और राजधानी में शोरूम में लूट ने पुराने दिनों की याद दिला दी। पश्चिम चंपारण में मूक बधिर पुजारी की सिर काट कर हत्या कर दी गई। वहीं, जमुई में दिनदहाड़े पत्रकार गोकुल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक दैनिक अखबार में काम करते थे। इसी तरह, पटना के टोयोटा शोरूम में गार्ड की हत्या कर नौ लाख की डकैती को अंजाम दिया गया।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
पवित्र छड़ी मुबारक। - फोटो : Amar Ujala

आज अमरनाथ की पवित्र गुफा में पहुंची छड़ी मुबारक
पवित्र छड़ी मुबारक श्रावण पूर्णिमा पर आज प्रात: अमरनाथ की पवित्र गुफा में पहुंची। इस दौरान पूजा अर्चना हुई। अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में वीरवार को साधु संतों के साथ छड़ी मुबारक शेषनाग से पंचतरणी पहुंची थी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, संदेह के आधार पर आरोपी को दोषी नहीं ठहरा सकते
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक मामले में एक व्यक्ति को बरी करते हुए कहा कि एक आरोपी को संदेह के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता है, चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, एक आरोपी तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक कि उसे उचित संदेह से परे दोषी साबित नहीं किया जाता। यह कानून पहले से ही स्थापित है कि संदेह कितना ही मजबूत क्यों न हो, युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाण का स्थान नहीं ले सकता।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
झारखंड में भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, अगले पांच दिनों तक अलर्ट जारी
सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे झारखंड के किसानों को बारिश होने से थोड़ी राहत मिली। रांची सहित झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। रांची मौसम विज्ञान के अधिकारी ने कहा कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है और आज कुछ राहत मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि पिछले दो महीने से सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे किसानों को भारी बारिश से आंशिक राहत मिली है। 
पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 12
भाजपा नेता पकंजा मुंडे। - फोटो : ANI

शिंदे कैबिनेट में जगह न मिलने पर छलका पंकजा मुंडे का दर्द
महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के 40 दिन बाद मंत्रिमंडल का गठन हो गया। लेकिन हैरानी तो तब हुई जब मंत्रिमंडल में किसी महिला को शामिल नहीं किया गया इसके बाद महाराष्ट्र सरकार काफी आलोचना हुई। वहीं अब भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने अपनी अनदेखी पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शायद वह काबिल नहीं इसलिए उनको मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

आंध्र प्रदेश में बहू का कटा सिर लेकर थाने पहुंची महिला
आंध्र प्रदेश से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक महिला ने अपनी ही बहू की हत्या कर दी और उसका कटा सिर लेकर पुलिस स्टेशन आत्मसमर्पण करने पहुंच गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला ने बताया कि उसका बेटा मर चुका है और उसकी बहू के किसी और के साथ संबंध हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
क्रिप्टोकरेंसी। - फोटो : अमर उजाला

भारत में 7.3 फीसदी आबादी के पास क्रिप्टोकरेंसी, दुनिया में 7वें स्थान पर
कोरोना महामारी के दौरान दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल अभूतपूर्व दर से बढ़ा है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोगों ने इस डिजिटल मुद्रा में निवेश किया। 2021 में 7.3 फीसदी भारतीय आबादी के पास क्रिप्टोकरेंसी थी। संयुक्त राष्ट्र की व्यापार एवं विकास संस्था यूएनसीटीएडी ने एक रिपोर्ट में कहा, क्रिप्टोकरेंसी रखने वाली आबादी की हिस्सेदारी के लिहाज से शीर्ष-20 अर्थव्यवस्थाओं में से 15 विकासशील अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। सूची में भारत सातवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 4.1 फीसदी के साथ 15वें स्थान पर है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
गूगल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

गूगल ने शिकायत की सुनवाई के लिए प्रस्तावित पैनल पर जताई आपत्ति
भारत में काम कर रही अमेरिकी टेक कंपनी गूगल का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियों की शिकायतें सुनने के लिए सरकार के प्रस्तावित स्व-नियामक पैनल का कोई आदेश उसकी नीति के खिलाफ हुआ तो इसे मानने में उसे आपत्ति होगी। यह हाल तब है जब इस पैनल के लिए फेसबुक-व्हाट्सएप की मालिकाना कंपनी मेटा और ट्विटर राजी हैं। हाल में बंद दरवाजों में हुई सोशल मीडिया कंपनियों की बैठक में गूगल का यह दंभ भरा रवैया सामने आया।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
फेसबुक (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

फेसबुक के मैसेंजर एप को जल्द मिल सकता है डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन
सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने अपने मैसेंजर चैट प्लेटफॉर्म में डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को शुरू करने की अपनी लंबे समय से प्रतीक्षित योजनाओं पर एक अपडेट साझा किया है। फेसबुक ने गुरुवार को घोषणा की कि वह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का परीक्षण एंड्रॉइड और आईओएस पर अपने मैसेंजर एप के कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए डिफॉल्ट विकल्प के रूप में शुरू किया है। फेसबुक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कंपनी को नेब्रास्का पुलिस विभाग के साथ एक यूजर का संदेश साझा करने पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें