मुंबई के खिलाफ मैच में बैंगलोर की टीम जीत का चौका लगाना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले तीन मैचों में आरसीबी ने मुंबई को हराया है। वहीं इस सीजन भी मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।
आईपीएल 2022 के अपने चौथे मैच में मुंबई की टीम बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। लगातार तीन हार के बाद रोहित की सेना जीत के लिए बेताब है। वहीं बैंगलोर की टीम जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेगी। अगर बैंगलोर यह मैच जीतती है तो अंक तालिका की शुरुआती चार टीमों में जगह बना लेगी। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई का पिछला मैच भी इसी मैदान पर हुआ था और कोलकाता ने उसे हराया था। इस मैच में रोहित की टीम आरसीबी को हराकर वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन
मुंबई और बैंगलोर दोनों ही टीमों में कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मैच का रोमांच दोगुना करेंगे। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला नौ अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का मुकाबला?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है।