फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऑस्ट्रेलिया में बनी खतरनाक पिच; सातवें ओवर में रोकना पड़ा मैच, खिलाड़ी-अंपायर और कमेंटेटर सब हुए हैरान

Sun, 10 Dec 2023 04:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग

सार

गीलॉन्ग के सायमंड्स स्टेडियम में गेंद इतनी ज्यादा उछल रही थी कि हर गेंद विकेटकीपर के कंधे तक पहुंच रही थी। फुल गेंदें भी स्टंप के ऊपर से जा रही थीं। ऐसे में अंपायरों ने सातवें ओवर में ही मैच रद्द करने का फैसला किया। 
 
विज्ञापन
गीलॉन्ग में पिच का असामान्य उछाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बैश लीग (बीबीएल) 2023 में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला खराब पिच के कारण रद्द कर दिया गया। अंपायरों ने माना कि पिच मैच के लिए इस्तेमाल करने लायक नहीं थी। कई मौकों पर गेंद तेज उछाल ले रही थी, जिससे बल्लेबाजों को खतरा होता है। रेनेगेड्स की टीम 6.5 ओवर की गेंदबाजी कर चुकी थी और पर्थ स्कॉर्चर्स ने दो विकेट खोकर 30 रन बना लिए थे। इसके बाद अंपायरों ने आयोजकों के साथ मामला उठाते हुए मैच निलंबित करने का फैसला किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिच पर नमी वाले क्षेत्र के कारण समस्या हुई, जिससे बल्लेबाज परेशान हो रहे थे। जब भी गेंदबाज उस क्षेत्र में गेंदबाजी कर रहे थे तो गेंद असामान्य उछाल ले रही थी। गीलॉन्ग स्टेडियम में रात भर बारिश हुई थी और पानी कवर्स के नीचे जाकर पिच तक पहुंच गया। इसी वजह से पिच का बर्ताव बदल गया।



कमेंट्री बॉक्स में लगातार पिच को लेकर चर्चा हुई, माइकल वॉन ने एडम गिलक्रिस्ट से पूछा कि क्या खेल को जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। माइकल वॉन ने पूछा "क्या बल्लेबाजों के लिए कोई वास्तविक खतरा है या फिर बल्लेबाजी करना वाकई मुश्किल है?" गिलक्रिस्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि वास्तविक खतरा है।"
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने भी इस मामले पर अपना विश्लेषण देते हुए कहा, "मैंने कुछ भी नहीं सुना जो अंपायर कह रहे थे, लेकिन जाहिर तौर पर वे इस बात से चिंतित थे कि गेंदें यहां गीले पैच से कैसे उछाल ले रही हैं। यह उस अच्छी लंबाई पर है। यह छह से सात मीटर लंबाई है। कुछ गेंदें वहां जा रही हैं। वे स्पष्ट रूप से इसके बारे में थोड़ा चिंतित हैं। इसे (क्यूरेटर द्वारा) टैप किया गया है, लेकिन वहां गिरने वाली गेंद ज्यादा उछाल ले रही हैं। आप देख सकते हैं कि जोश इंग्लिस को अभी-अभी वहीं पर गेंद की गई और इस गेंद ने सीम पकड़ ली। इसे असामान्य उछाल मिला।अगर यह किसी के शरीर या उसके सिर पर लगती है तो बल्लेबाज को बड़ी परेशानी हो सकती है।"
विज्ञापन




एक गेंद जोश इंग्लिस के पार जाने के बाद फिंच ने कहा, "हे भगवान"।

जब खेल रोका गया तब स्कॉर्चर्स का स्कोर 6.5 ओवर में 30/2 था। दो बल्लेबाज एरोन हार्डी (20) और जोश इंगलिस (3) क्रीज पर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें