फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के संन्यास पर सवाल उठाना बंद करें: श्रीनिवासन

Tue, 26 Mar 2013 10:45 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने सचिन तेंदुलकर के निकट भविष्य में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वही अभी भी खास खिलाड़ी हैं। श्रीनिवासन ने कहा कि सचिन पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


अलग तरह के खिलाड़ी हैं सचिन
उन्होंने सचिन की खराब फॉर्म को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा, ‘सचिन अलग तरह के खिलाड़ी हैं। उनके जैसे महान क्रिकेटर पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।’

एक चैनल से बातचीत के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष ने टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 4-0 से मिली शानदार जीत के लिए प्रशंसा की।

टीम इंडिया पर गर्व करें
उन्होंने साथ ही टीम को घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के हाथों 1-2 से मिली हार के लिए भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम का बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर एक टीम की तरह प्रदर्शन किया। हमें उन पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन


हमारे खिलाड़ियों ने अपनी ओर से जीत के लिए कड़ा प्रयास किया। हालांकि भारत की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।’

बेशक भारत आएं श्रीलंकाई खिलाड़ी
श्रीलंकाई खिलाड़ियों के आईपीएल में आने और उनकी सुरक्षा से जुड़े सवाल पर श्रीनिवासन ने कहा, ‘भारत एक सुरक्षित देश है तथा तमिलनाडु में कानून व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं है। आईपीएल अब नजदीक ही है और यदि फिर भी कोई समस्या होती है तो हम इसे सुलझा लेंगे।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें