जब शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम हो गए तब नौंवें विकेट के लिए पुछल्लों ने 124 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी कर टीम की लाज बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन गेंदबाज उनके प्रयास को भुनाने में नाकाम रहे। टीम ने महज 60 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए थे फिर भी टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
लगातार दूसरे हार के साथ ही वर्ल्ड चैंपियन टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उसे पिछले मैच में भी एक दूसरी छोटी टीम से हार मिली थी।
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पिछली बार की चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की हालत बेहद खराब रही, नौंवें विकेट के लिए 124 गेंदों ने 55 रनों की साझेदारी ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं रहे। इस साझेदारी के दम पर अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए।
जवाब में विपक्षी टीम नामीबिया जैसी अनजान टीम ने 2 विकेट और 62 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से नामीबिया अगले दौर में पहुंच गई तो गत चैंपियन टीम को बाहर होना पड़ा।