इंडियन टी-20 लीग में अंपायरों से जुड़े अब तक कई विवाद सामने आ चुके हैं। इंग्लैंड के अंपायर नाइजल लॉन्ग को विराट कोहली से बहस के बाद स्टेडियम के एक कमरे के दरवाजे को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए बीसीसीआई को भुगतान करना पड़ सकता है, लेकिन भारतीय बोर्ड 12 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल से उन्हें नहीं हटाएगा।