फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश ने झटके 12 विकेट, विदर्भ ने पांच सत्र में केरल को हराकर फाइनल में की 'दबंग' एंट्री

Fri, 25 Jan 2019 02:04 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
umesh yadav
विज्ञापन

गत चैंपियन विदर्भ ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में केरल को एक पारी और 11 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। विदर्भ की पहली पारी 208 रन के जवाब में केरल की पहली व दूसरी पारी क्रमशः 106 और 91 रन पर ढेर हुई। केरल की दूसरी पारी सिर्फ 24.5 ओवर में सिमटी। 

विज्ञापन


विदर्भ की जीत के हीरो उमेश यादव रहे, जिन्होंने मैच में कुल 12 विकेट लिए। यादव ने दूसरी पारी में 10.5 ओवर के अपने स्पेल में 2 मेडन सहित 31 रन देकर पांच विकेट चटकाए। यश ठाकुर ने यादव का अच्छा साथ दिया और चार विकेट लिए। 

केरल की टीम एक समय तीन विकेट खोकर 59 रन बना चुकी थी। तभी उमेश ने अपनी रफ्तार का जादू फैलाया और केरल के मिडिल ऑर्डर को बिखेर दिया। उन्होंने ठाकुर के साथ मिलकर केरल का स्कोर 73 रन पर आठ विकेट कर दिया। जल्द ही केरल की पूरी टीम 91 रन पर ढेर हो गई और विदर्भ ने केवल पांच सत्रों में मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फाइनल में विदर्भ का सामना कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच चल रहे एक अन्य सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें