फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: उमर अकमल को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, लंबे समय से हैं इस बीमारी के शिकार

Fri, 01 May 2020 03:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उमर अकमल - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने खुलासा किया है कि प्रतिबंधित बल्लेबाज उमर अकमल को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, जिसके लिए उन्होंने उपचार लेने से इनकार कर दिया था। उमर पर हाल में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से पहले भ्रष्ट लोगों से संपर्क की सूचना नहीं देने के कारण तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
नजम सेठी
नजम सेठी 2013 से 2018 तक पीसीबी के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह बोर्ड के अध्यक्ष बने तो उन्होंने जिस पहली समस्या का सामना किया वह उमर से जुड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 5
umar akmal
सेठी ने एक टीवी चैनल से कहा, 'हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट थी, जिसमें पुष्टि की गई थी उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं और हमने उन्हें वेस्टइंडीज से वापस बुला लिया। जब मैं उनसे मिला तो मैंने कहा कि यह गंभीर समस्या है और उन्हें विश्राम लेकर उचित उपचार कराने की जरूरत है, लेकिन वह यह मानने के लिए तैयार ही नहीं थे।'

4 of 5
उमर अकमल - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'जो भी हो मैंने उसे दो महीने तक खेलने से रोक दिया, लेकिन बाद में हमने चिकित्सा रिपोर्ट चयनकर्ताओं के पास भेज दी और उन पर फैसला छोड़ दिया क्योंकि मुझे उनके काम में हस्तक्षेप करना पसंद नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्गी - फोटो : free pick
मिर्गी केंद्रीय तंत्रिता तंत्र (न्यूरोलॉजिकल) से जुड़ी बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की गतिविधियां असामान्य हो जाती हैं। सेठी ने इसके साथ ही कहा कि उमर बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं लेकिन वह खुद को टीम से बड़ा समझते हैं। उन्हें अनुशासन में रहना पसंद नहीं है। वह टीम के लिए नहीं खुद के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें