फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉस टेलर बने न्यूजीलैंड के बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, तीसरी बार मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान

Fri, 01 May 2020 03:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर को शुक्रवार को न्यूजीलैंड का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया, उन्होंने तीनों प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के लिए तीसरी बार रिचर्ड हैडली पदक हासिल किया। टेलर इस सत्र में स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। 
विज्ञापन

2 of 5
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
यही नहीं वह तीनों प्रारूप में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बने। उन्होंने पिछले सत्र में सभी प्रारूपों में 1389 रन बनाए और जुलाई में न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

3 of 5
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर
टेलर ने तीन दिन तक चले वर्चुअल पुरस्कार समारोह के समापन के बाद पत्रकारों से कहा, 'यह सत्र उतार चढ़ाव से भरा रहा। वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचना और फिर उसे गंवाना। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का हिस्सा बनना और वहां न्यूजीलैंड के समर्थकों का अपार समर्थन मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।'

4 of 5
न्यूजीलैंड के महानतम क्रिकेटर हैडली ने टेलर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए कहा, 'मैं आपको 2006 से खेलते हुए देख रहा हूं। आपने जब अपना पहला वन-डे और फिर टेस्ट मैच खेला था तो मैं चयन समिति का हिस्सा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : zee news
उन्होंने कहा, 'आप बेहतरीन खिलाड़ी हैं। आपका रिकॉर्ड शानदार है तथा न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से मैं न केवल न्यूजीलैंड क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट में आपके योगदान के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं।' तेज गेंदबाज टिम साउदी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया। उन्हें इससे पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें