फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Russia conflict: रूस से छिन सकती है चैंपियंस लीग फाइनल की मेजबानी, युद्ध के कारण यूक्रेन फुटबॉल लीग टला

Thu, 24 Feb 2022 07:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष का असर खेलों पर भी देखने को मिल रहा है। क्लब फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल रूस से छिन सकता है। दूसरी ओर, यूक्रेन फुटबॉल लीग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
चैंपियंस लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष का असर खेलों पर भी देखने को मिल रहा है। क्लब फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल रूस से छिन सकता है। यूरोपीय फुटबॉल संघ इस बात पर विचार कर रहा है कि सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाले फाइनल को किसी दूसरे जगह पर कराया जाए या नहीं। खिताबी मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। दूसरी ओर, यूक्रेन फुटबॉल लीग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन


फाइनल मैच के आयोजन स्थल पर अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है, लेकिन इसके पूरे आसार हैं कि खिताबी मुकाबले को इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आयोजित किया जा सकता है। यूईएफए ने एक बयान में कहा, "सेंट पीटर्सबर्ग में 2022 यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल के संबंध में हम आपको बताना चाहते हैं कि यूईएफए लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। उचित समय पर सही फैसला किया जाएगा।"

इंग्लैंड के वेम्बले स्टेडियम में फाइनल मैच का आयोजन हो सकता है। वेम्बले में ही पिछले साल यूरो कप का फाइनल मैच खेला गया था। तब इटली ने खिताबी मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को हरा दिया था। अगर फाइनल मैच तय जगह पर खेला जाता है तो सेंट पीटर्सबर्ग राजधानी मॉस्को के बाद चैंपियंस लीग फाइनल की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर बन जाएगा।
विज्ञापन


सेंट पीटर्सबर्ग में पिछले साल ही फाइनल मैच का आयोजन होने वाला था, लेकिन कोविड-19 के कारण ऐसा नहीं हो सका था। फिर फाइनल मैच पुर्तगाल के पोर्तो में खेला गया था। इंग्लैंड के क्लब चेल्सी ने इंग्लैंड के ही दूसरे क्लब मैनचेस्टर सिटी को फाइनल में हराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें