भारत एशिया कप के फाइनल में यूएई के खिलाफ मैच से पहले ही प्रवेश कर चुकी है। लेकिन इस औपचारिक मैच में भारत ने एक नहीं कई कीर्तिमान बना दिए। वहीं, दूसरी ओर मैच में यूएई की टीम भारत के आगे बेबस और लाचार नजर आई।
टीम इंडिया के तीन कारनामें यूएई की बल्लेबाजी से जुड़े है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 11वीं गेंद पर अपना खाता खोला। यह टी-20 में किसी अंतरराष्ट्रीय टीम का दूसरा सबसे धीमा प्रदर्शन है।
इससे पहले जिम्बाब्वे ने फरवरी 2010 ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में खाता खोला था। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किसी टीम का सबसे ज्यादा गेंदों में खाता खोलने का रिकॉर्ड है।