जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्ल्यू 354 में सवार 127 यात्रियों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब लैडिंग के दैरान विमान का टायर फट गया। यह घटना मुंबई एयरपोर्ट पर हुई।
दिल्ली से मुंबई जा रहे इस विमान ने जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया उसी दौरान उसके टायर फट गए। यह घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे हुई।
एक यात्री के मुताबिक, 'विमान तेजी से आया और झटके के साथ रनवे पर उतरा। हम फ्यूजलाज के नीचे से उठती उन तेज चिंगारियों को देख सकते थे।'